
India Vs Pakistan ODI World Cup Match: वर्ल्ड कप में यहां भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, जानें कब-कहां होगा मुकाबला
AajTak
India Vs Pakistan ODI World Cup Match: ICC ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतिक्षित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा. पाकिस्तान की टीम अपने शुरुआती दो मैच हैदराबाद में खेलेगी.
India vs Pakistan ODI World Cup Match in Ahmedabad Narendra Modi Stadium: ICC ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत पहली बार क्रिकेट इतिहास में पूरे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतिक्षित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा. जबकि टूर्नामेंट का आगाज इसी मैदान पर 5 अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा.
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को हैदराबाद में क्वलिफायर 1 टीम के खिलाफ खेलेगी.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की. पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा.
ये रहा पूरा शेड्यूल
फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा, जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा. सभी तीन नॉकआउट मैच दिन-रात के होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









