
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ खुली भारतीय टीम की पोल, वर्ल्ड कप से पहले ये 5 कमियां उजागर
AajTak
एशिया कप 2023 में शुक्रवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेल में मैच हुआ, जो बारिश के कारण रद्द हो गया. भारतीय टीम को एशिया कप के बाद अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले ही पाकिस्तान ने भारतीय टीम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी.
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में शुक्रवार (2 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया, जो बारिश के कारण रद्द हो गया. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बना दिए थे. फिर इतनी तेज बारिश आई कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम बैटिंग के लिए उतर ही नहीं सकी और मैच रद्द करना पड़ गया.
इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर अग्निपरीक्षा ली. इसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा बुरी तरह फ्लॉप हुए. भारतीय टीम को एशिया कप के बाद अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है.
इस बड़े टूर्नामेंट से पहले ही पाकिस्तान ने भारतीय टीम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. इस बड़े मैच में टीम इंडिया की 5 ऐसी कमियां उजागर हुईं, जिन पर हर हाल में काम करना होगा. यदि अब भी अनदेखा किया गया, तो एशिया कप के साथ वर्ल्ड कप से भी हाथ धोना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इन कमियों के बारे में...
बैटिंग में टॉप ऑर्डर का फ्लॉप प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला था. यह दोनों ही स्टार बल्लेबाज हैं और वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं. रोहित दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जो वनडे में तीन बार डबल सेंचुरी लगा चुके हैं. मगर अब इन दोनों बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और टीम को लगातार अच्छी शुरुआत देनी होगी.
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 66 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान रोहित शर्मा (11), विराट कोहली (4), शुभमन गिल (10) और श्रेयस अय्यर (14) सभी सस्ते में आउट हुए. जब दो विकेट जल्दी गिर गए तब तीसरे नंबर पर आए कोहली और फिर अय्यर को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए थी. मगर ऐसा पाकिस्तान के खिलाफ देखने को नहीं मिला.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









