
India vs Pakistan Asia Cup 2023: पाकिस्तान का माइंड गेम शुरू, भारतीय टीम पर इस दिग्गज गेंदबाज ने दिया ये बोल्ड बयान
AajTak
30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होना वाला है. मगर फैन्स की नजरें 2 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर हैं. भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता को लेकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बड़ा बयान दिया है.
India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक साल बाद फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी. मगर इस बार फॉर्मेट टी20 की जगह वनडे होगा. दरअसल, एशिया कप 2023 का आगाज बुधवार (30 अगस्त) को हो रहा है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर में खेला जाएगा.
एशिया कप के ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नेपाल को भी रखा गया है. मगर इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने अपना माइंड गेम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय टीम को लेकर एक बोल्ड बयान दिया है.
भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका तीनों दावेदार
अकरम ने एक स्पॉन्सर इवेंट में कहा कि भारत पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था. इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने अकरम से पूछा कि भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा बाकी मुकाबलों को इतनी तवज्जो नहीं मिल रही, क्या भारत-पाकिस्तान का मैच 'मदर ऑफ बैट्ल्स (सबसे बड़ा मुकाबला) है?
इस सवाल पर वसीम अकरम ने 2022 एशिया कप का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले साल हर कोई भारत और पाकिस्तान को फाइनलिस्ट बता रहा था, लेकिन श्रीलंका ने सबको चौंका कर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. इसलिए ये तीनों टीमें अच्छी हैं और टाइटल जीतने की दावेदार हैं.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









