
India vs Pakistan Asia Cup: एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? PCB अध्यक्ष नजम सेठी का बड़ा खुलासा
AajTak
एशिया कप 2023 पाकिस्तानी की मेजबानी में खेला जाएगा. इसके बाद भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 होना है. एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. इसी मामले को लेकर 4 फरवरी को एसीसी की मीटिंग होगी, जिसमें पाकिस्तानी बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी भी हिस्सा लेंगे...
India vs Pakistan Asia Cup: इसी साल होने वाले एशिया कप और फिर वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारत और पाकिस्तानी आमने-सामने हैं. एशिया कप इस बार पाकिस्तानी की मेजबानी में खेला जाएगा. इसके बाद भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप होना है. अब इसमें टकराव यह है कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.
यह बात पिछले साल ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष जय शाह ने साफ कर दी थी. इसके बाद तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रहे रमीज राजा ने भी धमकी भरे शब्दों में कहा था कि यदि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी, तो वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम भी भारत नहीं जाएगी.
जय शाह ने जारी किया एशिया कप का हाफ शेड्यूल
जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में हाल ही में जय शाह ने बतौर एसीसी अध्यक्ष अगले दो साल (2023-24) के लिए एशियन क्रिकेट का शेड्यूल भी जारी किया था, जिसमें एशिया कप भी शामिल रहा. इस दौरान एशिया कप की तारीखें और वेन्यू जारी नहीं हुए थे. तब यह भी चर्चा हुई थी कि एशिया कप को पाकिस्तान से किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया जा सकता है.
इसी बीच पीसीबी के अध्यक्ष भी बदल गए और नजम सेठी नए चीफ बन गए. ऐसे में नजम सेठी ने कोई भड़काऊ बयान देने की बजाय समझदारी से फैसला किया और जय शाह से मिलकर मीटिंग में यह मामला सुलझाने की बात कही. लाख कोशिशों के बाद एसीसी की अगली मीटिंग 4 फरवरी को तय हुई है. यह बैठक बहरीन में होगी. इसकी जानकारी खुद नजम सेठी ने दी है.
एसीसी की मीटिंग में अपनी बात रखेंगे नजम सेठी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









