
India vs Pakistan Asia Cup: एशिया कप के लिए पाकिस्तान की नई तरकीब! टीम इंडिया यहां खेलेगी अपने मैच
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप 2023 की मेजबानी अपने पास रखने और भारतीय टीम को भी टूर्नामेंट में खिलाने का नया प्लान बनाया है. पाकिस्तान ने नई तरकीब निकाली है, जिसके तहत वह एशिया कप अपने देश में करा सकता है. साथ ही भारतीय टीम भी अपने मैच पाकिस्तान जाए बगैर खेल सकती है.
India vs Pakistan Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप 2023 की मेजबानी अपने पास रखने और भारतीय टीम को भी टूर्नामेंट में खिलाने का नया प्लान बनाया है. पाकिस्तान ने नई तरकीब निकाली है, जिसके तहत वह एशिया कप अपने देश में करा सकता है. साथ ही भारतीय टीम भी अपने मैच पाकिस्तान जाए बगैर खेल सकती है.
दरअसल, पाकिस्तान बोर्ड ने एशिया कप के कुछ मैच UAE और कुछ मुकाबले अपने देश में कराने का प्लान बनाया है. इस पर आखिरी फैसला मार्च में होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में ही लिया जाएगा. इससे पहले 4 फरवरी को बहरीन में एक मीटिंग में हुई थी.
एसीसी की पिछली बैठक में कोई हल नहीं निकला
इस मीटिंग में एशिया कप को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया था. मगर अब अगली बैठक में कोई निर्णय लिया जा सकता है. इसी दौरान पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने अपने इस प्लान के बारे में बताया. जिस पर आखिरी फैसला एसीसी को ही लेना है.
मीडिया से बात करते हुए नजम सेठी ने कहा कि एशिया कप एक अनसुलझा मामला है. इसी कारण इस टूर्नामेंट को लेकर अगले महीने होने वाली एसीसी की बैठक से इतर बात की जा सकती है. मेजबानी के मामले पर नजम सेठी ने कहा कि एसीसी की पिछली बैठक में क्या हुआ, यह क्या बताऊं. कोई हल ही नहीं निकला.
इसी साल सितंबर में होना है एशिया कप 2023

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










