
India vs New Zealand Semi Final in World Cup: न्यूजीलैंड के लिए फेवरेट है मुंबई... अपने घर जैसा चलाते हैं बल्ला, रोहित शर्मा के लिए वॉर्निंग
AajTak
भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. बता दें कि इस स्टेडियम में कीवी टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है...
India vs New Zealand Semi Final in World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब सेमीफाइनल की जंग का दौर शुरू हो गया है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी.
जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 नवंबर को होगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मगर इससे पहले हम पहले सेमीफाइनल की बात करेंगे, जिसके कुछ आंकड़े रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए वॉर्निंग देते नजर आ रहे हैं.
वानखेड़े में न्यूजीलैंड टीम का दमदार रिकॉर्ड
दरअसल, यह आंकड़े वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस के हैं. इस मैदान पर दोनों ही टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन जब यह दोनों टीमों एक-दूसरे के सामने आई हैं, तब कीवी टीम ने ही बाजी मारी है. बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच इस मैदान पर एक ही मैच हुआ है.
रिकॉर्ड देखकर यही समझ आता है कि न्यूजीलैंड टीम इस मैदान से डरती नहीं है, बल्कि अपने घर की तरह महसूस करती है और जमकर बल्ला चलाती है. इस मैदान पर कीवी टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत दर्ज की और एक में हार मिली है. इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने भारत और कनाडा को हराया है. जबकि श्रीलंका से हार मिली है.
वानखेड़े में न्यूजीलैंड टीम का वनडे रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









