
India vs Nepal Match Score, Asia Cup 2023: भारतीय टीम की एशिया कप के सुपर-4 में एंट्री, अब पाकिस्तान से इस दिन होगी टक्कर
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना दूसरा मैच सोमवार (4 सितंबर) को नेपाल के खिलाफ खेला. इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला. मगर मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है....
India vs Nepal Match Score, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए सुपर-4 की टीमें तय हो गई हैं. ग्रुप-ए से पाकिस्तान के बाद भारतीय टीम ने भी क्वालिफाई कर लिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना दूसरा मैच सोमवार (4 सितंबर) को नेपाल के खिलाफ खेला.
इस मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-4 में एंट्री कर ली है. इसी के साथ अब क्रिकेट फैन्स को भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला भी देखने को मिलेगा. यह मैच 10 सितंबर को हम्बनटोटा में खेला जाएगा. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को हम्बनटोटा में ही होगा.
नेपाल ने दिया था 231 रनों का टारगेट
बता दें कि भारतीय टीम और नेपाल के बीच यह मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला गया. मैच में नेपाल टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 230 रन बनाए. टीम के लिए आसिफ शेख ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 58 रन बनाए. जबकि सोमपाल कामी ने 48 रनों की पारी खेली.
भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट निकाले. जबकि मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर को 1-1 सफलता मिली.
Rohit Sharma, Shubman Gill guide India to a brilliant win 🌟#AsiaCup2023 | #INDvNEP 📝: https://t.co/wEGqHAMl3R pic.twitter.com/54k9J05N2i

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









