
India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ कप्तान हार्दिक पंड्या का टेस्ट, प्लेइंग इलेवन में होंगे ये दो बदलाव!
AajTak
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव होना तय है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा रहे पंत और श्रेयस अय्यर टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में हैं.
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (26 जून) डबलिन में खेला जाना है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है. इन युवा खिलाड़ियों के पास सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ने का बेहतरीन मौका है. टीम में दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर प्लेयर भी मौजूद हैं.
भारतीय इलेवन में होंगे दो बदलाव!
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव होना तय है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा रहे ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में हैं. ऐसे में पंत और अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को मौका मिलेगा. ये देखना दिलचस्प होगा कि तेज गेंदबाजों उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह में से किसी को चांस मिलता है या नहीं.
आयरलैंड भी मजबूत इलेवन उतारेगी
इस सीरीज में आयरलैंड की कप्तानी एंड्रयू बालबर्नी करने जा रहे हैं. उनके अलावा, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी और पॉल स्टर्लिंग मेजबान टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से हैं. उनके पास गेंदबाजों का एक अच्छा समूह भी है जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को नष्ट करने की क्षमता रखता है. आयरलैंड भी अपना बेस्ट इलेवन मैदान पर उतारना चाहेगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










