
India Vs England Test Series: टेस्ट सीरीज की बाजीगर है भारतीय टीम... पहला मैच हार के बाद यूं उड़ाई अंग्रेजी 'बैजबॉल' की धज्जियां
AajTak
भारतीय टीम ने रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है. जबकि सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था. इस तरह पहला मैच हारकर भारतीय टीम ने बाजीगर की तरह सीरीज पर कब्जा जमा लिया है...
India Vs England Test Series: भारतीय टीम ने एक बार फिर खुद को टेस्ट मुकाबलों का बाजीगर साबित किया है. उसने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम अब सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेलेगी.
इस सीरीज में इंग्लैंड टीम ने बेहद ही धांसू अंदाज में एंट्री की थी. उसने अपने खास बैजबॉल गेम के बदौलत पहला मुकाबला 28 रनों के अंतर से जीता था. इस सीरीज में विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे स्टार प्लेयर नहीं हैं. बता दें कि भारतीय टीम ने यह अपने घर में लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है.
अंग्रेजी बैजबॉल गेम की धज्जियां उड़ाईं
ऐसे में पहला मुकाबला हारने के बावजूद भारतीय टीम ने एकदम बाजीगर अंदाज में वापसी की. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने वो बात फिर सही साबित कर दी कि हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं. यानी पहला मैच हारकर भारतीय टीम ने धांसू अंदाज में वापसी की.
अगले तीन मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों ने अंग्रेजी बैजबॉल गेम की धज्जियां उड़ाते हुए दमदार अंदाज में जीत दर्ज कराई. इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है. देखने वाली बात ये है कि तीसरे टेस्ट में तो जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेले थे. जबकि केएल राहुल चोट के कारण इन तीनों मैचों से बाहर रहे. रवींद्र जडेजा ने दूसरा और तीसरा टेस्ट नहीं खेला था.
ऑस्ट्रेलिया -इंग्लैंड को 3-3 बार हराया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









