
India vs England Test Series: आईपीएल से पहले इंग्लैंड से होगी तगड़ी टक्कर... टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लिश टीम घोषित
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को अगले साल के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलना है. यह सीरीज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन से ठीक पहले होगी. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
India vs England Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले साल के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलना है. यह सीरीज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन से ठीक पहले होगी. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
इस सीरीज में इंग्लैंड टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में रहेगी. जबकि 41 साल के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी इस दौरे पर आने वाले हैं.
इंग्लैंड की टीम में जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक जैसे स्टार प्लेयर भी मौजूद रहेंगे. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को जगह नहीं मिली है.
इन शहरों में खेली जाएगी टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 से 29 जनवरी के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा. जबकि सीरीज का आखिरी यानी 5वां टेस्ट मुकाबला 7 से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा.
बाकी तीन मुकाबले विशाखापट्टनम, राजकोट और रांची में खेले जाएंगे. सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. जबकि 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में और 23 फरवरी से चौथा टेस्ट रांची में होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









