
India vs England Semi final T20 World Cup: दिनेश कार्तिक और युजवेंद्र चहल की होगी वापसी! भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने दिए सेमीफाइनल में बदलाव के संकेत
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड से होगा. ये मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. साथ ही द्रविड़ ने इस मैच में बड़े बदलाव के भी संकेत दिए हैं.
India vs England Semi final T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल के लिए धमाकेदार अंदाज में क्वालिफाई किया है. सुपर-12 के अपने ग्रुप-2 में टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई करने वाली भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से होना है.
इंडिया और इंग्लैंड के बीच ये सेमीफाइनल मैच गुरुवार (10 नवंबर) को एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. साथ ही द्रविड़ ने इस मैच में बड़े बदलाव के भी संकेत दिए हैं.
कार्तिक और चहल को मिल सकता है मौका
द्रविड़ ने कहा है कि एडिलेड की परिस्थिति के मुताबिक भारतीय प्लेइंग-11 में जरूरी बदलाव किए जाएंगे. ऐसे में देखा जाए तो लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है, क्योंकि एडिलेड की पिच आमतौर पर स्लोअर बॉलर्स की मददगार होती है. साथ ही अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की भी टीम में वापसी हो सकती है. जबकि ऋषभ पंत को फिर बैठाया जा सकता है.
15 खिलाड़ियों में से किसी को भी मौका मिल सकता है
द्रविड़ ने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी 15 सदस्यीय स्क्वॉड के लिए हम पूरी तरह से ओपन माइंड हैं. हमें विश्वास है कि जो भी इस 15 सदस्यीय टीम में शामिल है, वह हमें कमजोर नहीं बनाएगा. हमने ऐसी स्क्वॉड चुनी है. मैं फिर वही बात कहूंगा कि हम वहां (एडिलेड) जाएंगे और देखेंगे. मैंने आज कुछ मैच (एडिलेड के मैदान पर) देखे और मैं जानता हूं कि वहां ट्रेक थोड़ा स्लो है. वहां ग्रिप्ड है. थोड़ी टर्न भी है. हम एडिलेड में पूरी तरह से नई पिच पर खेल रहे होंगे.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










