
India vs Bangladesh 1st Test, Day 3 Score LIVE: तीसरे दिन का खेल शुरू, ऋषभ पंत-शुभमन गिल संभाल रहे मोर्चा, 'मिशन 400 प्लस' होगा भारत का टारगेट
AajTak
India vs Bangladesh 1st Test, Day 3 Live Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई (चेपॉक) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज (21 सितंबर) तीसरे दिन का खेल हो रहा है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे. जवाब में बांग्लादेशी टीम पहली पारी में 149 रनों पर ऑलआउट हो गई.
India vs Bangladesh 1st Test, Day 3 Live Score: भारतीय और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू हुआ. आज इस मुकाबले का तीसरा दिन है. भारत की दूसरी पारी जारी है. शुभमन गिल और ऋषभ पंत विकेट पर डटे हुए हैं. भारत के अब तक 3 विकेट गिरे हैं. भारत का स्कोर 100 रन के करीब है. भारत आज बढ़त को कम से कम 400 प्लस करना चाहेगा. मैच हर अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में 149 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत को पहली पारी में 227 रनों की लीड मिली थी.
भारत की दूसरी पारी की हाइलाइट्स भारत को दूसरी पारी में पहला झटका तीसरे ही ओवर में लग गया, जब कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की गेंद पर जाकिर हसन को कैच थमा बैठे. रोहित ने 5 रन बनाए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल तेज गेंदबाज नाहिद राणा की बॉल पर विकेटकीपर लिटन दास के हाथों लपके गए.
फिर भारत ने 67 रनों के स्कोर पर विराट कोहली का भी विकेट खो दिया. कोहली स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन मिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. कोहली ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 17 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे.
बांग्लादेश की पहली पारी की हाइलाइट्स बांग्लादेश की पहली पारी महज 149 पर ऑलआउट हो गई. उनकी ओर से सबसे ज्यादा शाकिब अल हसन (32) ने सर्वाधिक रन बनाए. वहीं भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बुमराह के अलावा आकाश दीप, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









