
India vs Bangladesh 1st Test, Day 2 Live: शतक से चूके रवींद्र जडेजा, भारत को लगा सातवां झटका... क्या 400 पार होगा स्कोर?
AajTak
India vs Bangladesh 1st Test, Day 2 Live Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई (चेपॉक) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन है. भारत ने पहले दिन के समापन पर 339/6 का स्कोर बनाया, आज दिन भर के खेल में क्या होगा? इसे लेकर इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
India vs Bangladesh 1st Test, Day 2 Live Updates: भारतीय और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू हुआ. आज (20 सितंबर) मैच का दूसरा दिन है. विकेट पर आकाशदीप और रविचंद्रन अश्विन टिके हुए हैं. भारतीय टीम का स्कोर 350 को पार कर चुका है, टीम के सात विकेट गिरे हैं. भारतीय टीम का आज टारगेट होगा कि कैसे वह 400 प्लस का स्कोर पार करती है.
इस खबर में हम आपको चेन्नई में खेले जा रहे पहले दिन के टेस्ट मैच का ताजा हाल और महत्वपूर्ण अपडेट्स बताएंगे. ऐसे में मैच से जुड़ी जानकारी के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
चेन्नई टेस्ट: दूसरे दिन की हाइलाइट्स
चेन्नई टेस्ट में दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 86 रनों से आगे अपनी पारी बढ़ाई, लेकिन वह इस स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके और तस्कीन अहमद की गेंद पर लिटन दास को कैच थमा बैठे. जब जडेजा आउट हुए तो टीम इंडिया का स्कोर 343/7 हो गया. जडेजा और अश्विन के बीच 199 रनों की पार्टनरशिप हुई. जडेजा इसके साथ ही अपने टेस्ट करियर का पाचवां शतक लगाने से भी चूक गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









