
India vs Australia WTC Final Scenario: अहमदाबाद टेस्ट हुआ ड्रॉ तो टीम इंडिया का क्या होगा? समझें WTC फाइनल का पूरा गणित
AajTak
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है. अब दूसरी टीम के लिए भारत और श्रीलंका के बीच जंग जारी है. WTC के फाइनल लिहाज से अहमदाबाद टेस्ट बेहद अहम है. यदि मैच ड्रॉ होता है या भारतीय टीम हारती है, तो WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा...
India vs Australia WTC Final Scenario: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में आज (11 मार्च) तीसरे दिन का खेल हुआ और अब तक शुरुआती दो पारियों का ही खेल चल रहा है. अब मैच में दो दिन बाकी हैं और दो पारियों का खेल और होना है.
ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट मैच के ड्रॉ होने की पूरी आशंका लग रही है. बता दें कि यह अहमदाबाद टेस्ट मैच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. यदि यह मैच भारतीय टीम जीत लेती है, तो वह WTC के फाइनल में एंट्री कर लेगी.
7 जून से लंदन में होगा WTC फाइनल
WTC फाइनल इसी साल 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा. वैसे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले ही WTC के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब दूसरी फाइनलिस्ट का इंतजार है. दूसरी फाइनलिस्ट की दावेदारी में भारतीय टीम के अलावा श्रीलंका भी है.
क्लिक करें: अगर न्यूजीलैंड को हरा दे श्रीलंका, तो WTC से बाहर होगा भारत? समझें गणित
फाइनल के लिए भारत-श्रीलंका के बीच जंग

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











