
India vs Australia 2nd Test: दिल्ली में आज गदर मचाएगी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया को सता रहा ये खतरनाक रिकॉर्ड
AajTak
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज से भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मुकाबला सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हो सकता है...
India vs Australia 2nd Test: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज (17 फरवरी) से बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेलना है. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराया था.
यह दूसरा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वैसे भी दिल्ली का यह मैदान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बेहद खराब रहा है. यहां कंगारू टीम ने अब तक भारतीय टीम के खिलाफ 7 टेस्ट खेले, जिसमें से सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज की है.
दिल्ली में 54 साल से नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया
यह खतरनाक रिकॉर्ड कहीं ना कहीं अब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सता रहा है. अब कंगारू टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ने और जीत दर्ज करने इरादे से मैदान में उतरेगी. हालांकि उसके लिए यह कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां एकमात्र टेस्ट मैच नवंबर 1969 को जीता था.
दिल्ली के इस मैदान पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 10 साल बाद टेस्ट में टक्कर होने जा रही है. इससे पहले मार्च 2013 को मैच खेला गया था. उस टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 3 दिन में ही खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










