
India Squad for Zimbabwe T20 Series Announced: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान... रोहित-पंड्या बाहर, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम को एक नए मिशन में जुटना है. उसे एक नई सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में पूरी तरह नए चेहरों को शामिल किया गया है. भारतीय टीम का ये नया मिशन जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज रहेगी.
India Squad for tour of Zimbabwe Announced: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचा रही है. टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
इस दौरे के लिए BCCI की सेलेक्शन कमेटी ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे से रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है. जबकि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है.
वर्ल्ड कप स्क्वॉड से चुने सिर्फ 2 प्लेयर
देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुख्य स्क्वॉड में शामिल 15 में से 13 खिलाड़ियों को इस दौरे से आराम दिया गया है. वर्ल्ड कप स्क्वॉड से सिर्फ यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को ही इस दौरे के लिए चुना गया है.
शुभमन गिल, आवेश खान, रिंकू सिंह और खलील अहमद को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना गया था और वह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे. गिल, रिंकू, आवेश और खलील को भी टीम में जगह मिली है.
मगर गिल को सीधे कप्तान बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेलेक्शन कमेटी ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या से भी इस दौरे पर जाने को लेकर पूछा था, लेकिन दोनों ने आराम लेने की बात कही. ऐसे में गिल को कमान सौंपी गई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









