
India squad for New zealand Test Series: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा के डिप्टी होंगे जसप्रीत बुमराह, मयंक-नीतीश को भी मौका
AajTak
India’s squad for Test series against New Zealand announced: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुक्रवार देर रात बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया. शुभमन गिल पर तरजीह देकर जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं स्क्वॉड में 4 रिजर्व खिलाड़ियों की भी एंट्री हुई है.
India Squad for New zealand Test series 2024: भारत ने अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि बाकी टीम में सभी खिलाड़ी जाने-पहचाने अंदाज में नजर आएंगे. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को टीम का ऐलान किया.
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगभग वही टीम है, जो हाल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरी थी. लेकिन यश दयाल को मौका नहीं मिला है. वहीं इस टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिला है.
🚨NEWS 🚨#TeamIndia’s squad for @IDFCFIRSTBank Test series against New Zealand announced. Details 🔽 #INDvNZ
यहां एक बात और गौर करने वाली है कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का कोई भी उपकप्तान नहीं था, ऐसे में अब बुमराह को जिम्मेदारी देने का आशय है कि वह आने वाले समय में रोहित के बाद टीम के रेड बॉल फॉर्मेट के कप्तान होंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में रोहित के खेलने की संभावना नहीं है. ऐसे में यह तय हो गया है कि अब बुमराह ही भारत की कमान शुरुआती मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभालेंगे.
शमी को नहीं मिला मौका... मोहम्मद शमी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि उनको इस सीरीज में मौका मिलेगा, लेकिन अभी उनके नाम पर BCCI ने विचार नहीं किया. बांग्लादेश सीरीज में एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए सरफराज खान, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव की स्क्वॉड में जगह बरकरार है. शमी की संभवत: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी हो सकती है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









