
India playing 11 Vs South africa: आर अश्विन या शार्दुल ठाकुर? मुकेश कुमार या प्रसिद्ध कृष्णा... रोहित शर्मा के सामने पहले टेस्ट के लिए फंसा प्लेइंग 11 का पेंच
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज (26 दिसंबर) पहला टेस्ट सेंचुरियन में है. इस बॉक्सिंग डे के लिए रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखेंगे. वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस बात की होगी कि उनकी प्लेइंग 11 क्या होगी.
India vs South africa 1st Test Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच आज (26 दिसंबर) सेंचुरियन के मैदान में पहला टेस्ट है. रोहित शर्मा आज पहली बार 'बॉक्सिंग डे' पर हो रहे टेस्ट मैच की कप्तानी संभालेंगे. लेकिन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द प्लेइंग 11 चुनने को लेकर रहेगा. मैच का प्रसारण दोपहर डेढ़ बजे से होगा.
चूंकि रोहित शर्मा 19 नवंबर 2023 को हुए वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आज खेलने उतर रहे हैं. ऐसे में उनके सामने बतौर कप्तान सबसे बड़ी चुनौती फाइनल 11 खिलाड़ियों को लेकर रहेगी. मुकेश कुमार या प्रसिद्ध कृष्णा? आर अश्विन या शार्दुल ठाकुर... इनमें से किसके खिलाया जाए. 2012 के बाद से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बिना यह भारत का पहला विदेशी टेस्ट होगा, लेकिन चयन का सिरदर्द रोहित शर्मा के सामने निश्चित तौर पर घूम रहा होगा.
इस टेस्ट से मोहम्मद शमी नदारद हैं. ऐसे में पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलनता तो तय ही माना जा रहा है. इनका तीसरा पार्टनर कौन होगा, यह देखना होगा.
केएल राहुल होंगे विकेटकीपर
वनडे में टीम की कमान संभालने वाले केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में भी विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे. ईशान किशन टीम में नहीं हैं, उनके बैकअप के तौर पर केएस भरत टीम में हैं. लेकिन यह तय माना जा रहा है कि कीपिंग केएल राहुल ही करेंगे. इसके अलावा वो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे.
#TeamIndia bowlers are all set and raring to go 🔥#SAvIND pic.twitter.com/29eJMskeTA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









