
India ODI Team: टेस्ट में बेस्ट... पर वनडे में 'फुस्स', सीमित ओवरों में कैसे संभले टीम इंडिया?
AajTak
2015 विश्व कप और 2019 विश्व कप के साथ 2021 के टी-20 विश्व कप में बुरी हार झेलने वाली टीम इंडिया को अगले आने वाले बड़े मुकाबलों के लिए बेहतर टीम और बेहतर रणनीति तलाश करने के लिए समय काफी कम है.
भले ही विराट कोहली और रवि शास्त्री को भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव और एक मजबूत स्थिति में लाने का श्रेय दें, लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय टीम के सामने मुश्किलें रही हैं. दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी हार नहीं बचा पाई. बदलाव के दौर से गुजर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक मजबूत भारतीय टीम को 3-0 से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस हार ने भारतीय टीम के सामने सीमित ओवरों में अपनी रणनीति और टीम बैलेंस को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












