
India A vs England Lions: BCCI ने किया टीम का ऐलान, Rinku Singh की खुली लॉटरी, 7 करोड़ के IPL खिलाड़ी को भी मौका
AajTak
Rinku Singh Latest News: बीसीसीआई ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अंतिम 2 मैचों के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है. इसमें स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और तिलक वर्मा को शामिल किया गया है. वहीं एक और खास खिलाड़ी को मौका मिला है.
Rinku Singh, India A Vs England Lions: रिंकू सिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है. दरअसल रिंकू को BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ होने वाले अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है.
बोर्ड ने अहमदाबाद में इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच होने वाले अंतिम दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया. ये दोनों ही मैच 24 जनवरी और 1 फरवरी से शुरू होंगे और चार दिवसीय होंगे. दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के लिए खूब जोर आजमाइश करेंगी
इसके इतर 19 साल के कीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, जो आईपीएल 2024 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 7.2 करोड़ रुपए में शामिल हुए. उनको भी पहली बार ए टीम में मिला है.
रिंकू सिंह चौथे और अंतिम अनऑफिशियल टेस्ट के लिए सरफराज खान की जगह लेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह को भी मौका मिला है. वहीं हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद तिलक वर्मा को इस टीम में वापसी हुई है.
दूसरे मल्टी-डे गेम के लिए भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विद्वत कवेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल.
तीसरे मल्टी-डे गेम के लिए भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, शम्स मुलानी, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










