
IND W vs NZ W, 3rd ODI: मिताली ब्रिगेड की एक और हार, न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज पर कब्जा
AajTak
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को तीसरे वनडे मुकाबले में 3 विकेट हराकर वनडे सीरीज में कब्जा जमा लिया है. भारतीय टीम अभी तक इस दौरे में अपना खाता नहीं खोल पाई है.
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हराकर सीरीज जीत ली है. इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को एक टी-20 और पहले 2 वनडे मुकाबलों में भी हराया था. न्यूजीलैंड ने अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिताली राज की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मात दी. सीरीज के बाकी दो मुकाबले 22 और 24 फरवरी को खेले जाएंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












