
IND vs WI, Virat Kohli: 'लगातार क्यों फेल हो रहे विराट... ये समझ के बाहर', पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दोनों मुकाबलों में विराट कोहली फेल रहे हैं. वह पहले मुकाबले में 8 रन और दूसरे में 18 रन बनाकर आउट हुए.
लंबे समय से शतकों का सूखा झेल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनो वनडे मुकाबलों में फेल रहे. कोहली पहले वनडे में 8 रन और दूसरे में 18 रन बनाकर आउट हुए. विराट के बल्ले से आखिरी बार वनडे में शतकीय पारी 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही निकली थी. कोहली के दोनों मुकाबलों में फ्लॉप रहने के बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि उनका लगातार ऐसे विकेट गंवाना उनकी समझ के बाहर है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











