
IND vs WI, Rohit Sharma: 'रोहित शर्मा की 'आक्रामक कप्तानी' से मिली जीत', बिशप-कार्तिक ने की तारीफ
AajTak
नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 3 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. दूसरे वनड में रोहित शर्मा की आक्रामक कप्तानी की तारीफ भी हो रही है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने अपनी आक्रामक कप्तानी और सूझबूझ के दम पर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के सामने 238 रनों के लक्ष्य को बचा लिया. दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रनों से हराया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए मुश्किल चुनौती पेश कर रहे थे, लेकिन रोहित के फैसलों ने मुकाबले में भारतीय पकड़ कमजोर नहीं होने दी. रोहित के फैसलों की तारीफ दिनेश कार्तिक और इयान बिशप ने भी की है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











