
IND vs WI, ODI Series: कोरोना को मात देकर प्रैक्टिस पर लौटा ये प्लेयर, राहुल-मयंक की भी वापसी
AajTak
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का दमदार आगाज किया था. अब भारतीय टीम दूसरा वनडे मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का दमदार आगाज किया था. रविवार को अहमदाबाद में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने कैरिबियाई टीम को छह विकेट से मात दे दी थी. अब भारतीय टीम दूसरा वनडे मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.
दूसरा वनडे मुकाबला 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उप-कप्तान केएल राहुल, ओपनर मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है. सोमवार को तीनों खिलाड़ियों ने खूब अभ्यास किया.
केएल राहुल अपनी बहन की शादी की वजह से पहले मैच में भाग नहीं ले पाए थे. राहुल की अनुपस्थिति में ईशान किशन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी. ईशान ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई थी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राहुल किस प्लेयर की जगह प्लेइंग इलेवन में आते हैं.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











