
IND vs WI, First T-20, Kieron Pollard: T20 सीरीज से पहले पोलार्ड ने भरी हुंकार- इंग्लैंड के बाद भारत को भी हरा सकते हैं
AajTak
भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 16 फरवरी से होनी है. इस सीरीज में 3 टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं. वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने जीत का भरोसा जताया है.
भारत और वेस्टइंडीज के 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज (बुधवार) से होनी है. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी. टी-20 सीरीज में भी भारतीय टीम से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है. हालांकि इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज को आसान नहीं समझा जा सकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












