
Ind vs WI, Deepak Hooda: विराट कोहली ने दीपक हुड्डा के बचपन के सपने को किया पूरा.... खुद सुनाई कहानी
AajTak
मैजूदा सीरीज के पहले वनडे में डेब्यू करने वाले स्पिन ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया है. हुड्डा को भारतीय टीम मैनेजमेंट विश्व कप के लिए विकल्प के तौर पर भी देख रहा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले दीपक हुड्डा ने बताया कि उनके बचपन का सपना था कि उन्हें वनडे कैप विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी से ही मिले. दीपक हुड्डा ने अब तक दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए शानदार खेल दिखाया है. पहले वनडे में हुड्डा ने बल्ले से 26 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और दूसरे वनडे में भी उन्होंने 29 रनों की पारी खेली और 1 विकेट भी झटका. From his dreams and motivation to receiving #TeamIndia cap from @imVkohli! 🧢 👍@HoodaOnFire shares it all in this interview with @surya_14kumar after India win the 2⃣nd @Paytm #INDvWI ODI. 👌 👌 By @Moulinparikh Watch the full interview 🎥 🔽 https://t.co/5roTjdrMAR pic.twitter.com/dBglzXqmJE

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











