
Ind Vs Wi, 2nd ODI Rishabh Pant: सुनील गावस्कर को रास नहीं आया पंत को ओपनिंग पर भेजना, बताया कहां कराएं बैटिंग
AajTak
विकेटकीपर ऋषभ पंत बुधवार को जब ओपनिंग करने उतरे तो ये हर किसी के लिए हैरान करने वाला था. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के इस फैसले पर कमेंट किया है.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 237 रन ही बनाए. भारत की बल्लेबाजी नाकाम साबित हुई और इसी मैच में एक नया प्रयोग भी किया गया. रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए, हर कोई इस फैसले से हैरान दिखा. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को टीम इंडिया का ये फैसला रास नहीं आया. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि ऋषभ पंत को नंबर 5 या 6 पर ही बल्लेबाजी करवाना ठीक फैसला होगा, क्योंकि वह मैच को फिनिश कर पाएंगे. उस वक्त ऐसी स्थिति होती है जो उनके मुताबिक है, जहां वह अपने अनुसार गेम खेल सकते हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












