
Ind Vs WI 2nd ODI: बॉलर्स के दम पर दूसरा ODI जीता भारत, रोहित की कप्तानी ने जीता दिल
AajTak
भारत ने बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 44 रनों से जीत हासिल की है. रोहित शर्मा की वनडे क्रिकेट में फुल टाइम कप्तानी की शुरुआत सीरीज जीत के साथ हुई है. तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया अब 2-0 से आगे है और सीरीज अपने नाम कर चुकी है. खास बात ये भी है कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत की ये लगातार सातवीं वनडे सीरीज़ जीत है. खास बात ये भी रही कि कप्तान रोहित शर्मा ने कई बार बॉलिंग में ऐसे बदलाव किए, जिनके तुरंत बाद भारत को विकेट मिले. क्या रहा पूरे मैच का हाल? देखिये.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











