
Ind vs WI, 2nd ODI: जब रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को लगाई डांट, बोले- चल भाग उधर
AajTak
दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा एक छोटे से स्कोर को डिफेंड करने के लिए मैदान पर काफी एक्टिव नजर आए. रोहित के चालाकी भरे फैसलों ने भारतीय टीम को 44 रनों से जीत दिलाई.
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 44 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया. रोहित सिर्फ 5 रन बनाकर विकेट के पीछे केमार रोच का शिकार बने. बल्ले से नाकाम रहने के बाद रोहित ने बतौर कप्तान बेहतरीन रणनीति के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ 238 रनों के लक्ष्य को बचा लिया. कप्तान रोहित भारतीय गेंदबाजी के दौरान काफी एक्टिव नजर आए और उनके चालाकी भरे फैसलों ने खेल को भारत की तरफ ढकेल दिया. 😂😂👌pic.twitter.com/wI0fRFhZm9

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











