
IND vs WI, 1st T20: विराट-रोहित के पास T20 इंटरनेशनल का सरताज बनने का मौका, जानें कौन सा रिकॉर्ड उनके निशाने पर
AajTak
टीम इंडिया बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज करने जा रही है. 3 मुकाबलों की इस सीरीज में पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के पास एक खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट के पास मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ने का मौका होगा. दोनों दिग्गज बल्लेबाज न्यूजीलैंड के ओपनर गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. फिलहाल, इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गुप्टिल पहले नंबर पर हैं. विंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज की शुरुआत आज (16 फरवरी) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रही है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












