
IND vs SL 1st ODI Playing 11: ऋषभ पंत या केएल राहुल... पहले वनडे में कौन खेलेगा? ये हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
AajTak
IND vs SL 1st ODI Playing 11: भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (2 अगस्त) होगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा. वनडे में रोहित शर्मा ही कप्तानी करते नजर आएंगे. जबकि विराट कोहली की भी वापसी होगी.
India vs Sri lanka 1st ODI Match Playing 11: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इसका पहला मुकाबला आज (2 अगस्त) कोलंबो में होगा.
वनडे में रोहित शर्मा ही कप्तानी करते नजर आएंगे. जबकि विराट कोहली की भी वापसी होगी. इन दोनों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. इसके अलावा चोट के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल की भी वापसी हो रही है.
पंत या राहुल... कौन होगा प्लेइंग-11 में?
ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग-11 चुनना सिरदर्द हो सकता है. दरअसल, बतौर विकेटकीपर केएल राहुल को प्लेइंग-11 में मौका दिया जाए या फिर ऋषभ पंत को खिलाया जाए. यह फैसला करना कठिन हो सकता है. यहां बता दें कि रोहित पहले वनडे में पंत और राहुल दोनों को ही मौका दे सकते हैं.
इनके अलावा भारतीय टीम 2 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है. यह दोनों पेसर अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं. जबकि प्लेइंग-11 में तीन स्टार स्पिनर अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव खेल सकते हैं. इनमें अक्षर और वॉशिंगटन ऑलराउंडर हैं.
भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









