
IND Vs SL: मोहाली का माहौल: चेहरों पर विराट कोहली का नाम, सेंचुरी पर दारू पार्टी की बातें
AajTak
मोहाली में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है, यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां मैच है. मोहाली के मैदान में जश्न का माहौल है, वहां से aajtak.in की ग्राउंड रिपोर्ट पढ़िए..
पंजाब के मोहाली में 4 मार्च 2022 की सुबह खास रही. हल्की ठंड और हल्की धूप. लेकिन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस. बिंद्रा स्टेडियम के बाहर एक अलग ही माहौल था. सैकड़ों की भीड़ मैदान के अंदर घुसने की कोशिश में थी, क्योंकि अंदर भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सितारा विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार है. भारत बनाम श्रीलंका (Ind Vs Sl) की सीरीज़ का पहला मैच खेला जा रहा है, लेकिन ये सिर्फ विराट कोहली का टेस्ट मैच है. इस ऐतिहासिक पल के लिए BCCI ने दर्शकों की एंट्री को मंज़ूरी दी है, जिसका जोश मैदान के बाहर लगी दर्शकों की भीड़ में देखने को मिल रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











