
IND vs SL: बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट से पहले फैन्स को खुशखबरी, स्टेडियम में 100% दर्शकों को मिलेगी एंट्री
AajTak
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पिंक बॉल टेस्ट बेंगलुरु में होगा. इसके लिए सबसे महंगा टिकट 1250 रुपए की कीमत और सबसे सस्ता 100 रुपए की कैटेगरी वाला है...
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा. यह डे-नाइट टेस्ट होगा, जिसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं. मुकाबले से पहले फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मैच के लिए स्टेडियम में 100% दर्शकों को एंट्री मिलने की अनुमति मिल गई है.
यह जानकारी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने दी है. उन्होंने आजतक से कहा कि पिंक बॉल टेस्ट पूरी दर्शक क्षमता के साथ होगा. इसके लिए सरकार से भी अनुमति मिल चुकी है. ऐसे में 100% दर्शकों को एंट्री देने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं. टिकट भी जारी कर दिए गए हैं.
टिकट्स की कीमत 4 प्रकार से तय की गई
यह पिंक बॉल टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए 4 प्रकार के टिकट्स तय किए गए हैं. इनमें सबसे महंगा 1250 रुपए की कीमत और सबसे सस्ता 100 रुपए की कैटेगरी वाला टिकट है. ग्रांड टैरेस के लिए फैन्स को 1250 रुपए, ई-एक्जीक्यूटिव की कीमत 750 रुपए, डी-कॉर्पोरेट की कीमत 500 रुपए और सबसे कम 100 रुपए की कीमत वाले टिकट्स हैं.
भारतीय टीम अपना चौथा डे-नाइट टेस्ट खेलेगी
दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. यहां भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया था, जो टीम इंडिया ने पारी और 222 रन से जीता था. अब दोनों टीम के बीच सीरीज का आखिरी और दूसरा मैच बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा. यह भारतीय टीम का ओवरऑल चौथा और अपने घर में तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











