
IND vs SL: 'पुल शॉट आपके फेवर में नहीं, तो इसे ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए', गावस्कर की रोहित को बेशकीमती सलाह
AajTak
टीम इंडिया ने श्रीलंका को दो टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में पारी और 222 रनों के अंतर से हराया. अब दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में 14 मार्च से पिंक बॉल से खेला जाएगा...
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पुल शॉट खेलना काफी पसंद है. वह इस शॉट से काफी रन भी जुटाते हैं, लेकिन हालिया श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित का यह शॉट उन पर ही भारी पड़ रहा है. वह इसी शॉट पर विकेट गंवा रहे हैं. ऐसे में लीजेंड सुनील गावस्कर ने रोहित को यह शॉट ठंडे बस्ते में डालने की सलाह दी है.
गावस्कर ने कहा कि रोहित को इसके बारे में सोचने की जरूरत है. आप यह बहस कर सकते हैं कि यह काफी प्रोडक्टिव शॉट है, लेकिन उनके पास सिर्फ यही शॉट नहीं है. उनके पास और भी बहुत कुछ है.
बॉलर के पास आउट करने का मौका होता है
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि जो कोई भी बॉलर थोड़ी बहुत गति से गेंद फेंकता है, वह रोहित के खिलाफ यही कहेगा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता यदि आप कुछ छक्के या चौके मारते हैं, लेकिन इस दौरान मेरे पास विकेट का एक मौका रहेगा, क्योंकि वह बॉल को हवा में खेलता है. यही कारण है कि उसे इस पर थोड़ा काम करना होगा.
पुल शॉट रोहित के फेवर में नहीं दिख रहा
यदि उसे यह लगता है कि पुल शॉट खेलने से उसे फायदा ज्यादा हो रहा है, तो वह इस शॉट को खेल सकता है. हालांकि मौजूदा समय की बात करें तो यह शॉट रोहित के पक्ष में नहीं दिख रहा है. ऐसे में मुझे लगता है कि रोहित को यह पुल शॉट ठंडे बस्ते में रख देना चाहिए, जब तक कि वह 80 90 या 100 के स्कोर तक नहीं पहुंच जाता.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











