
Ind vs SL 1st Test Day 1: शतक मिस करने का मलाल, ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा संग गुमसुम दिखे ऋषभ पंत
AajTak
शतक ना बना पाने का मलाल पंत के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत काफी उदास दिखाई दे रहे हैं.
Ind vs SL 1st Test Day 1: श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने वनडे स्टाइल में बैटिंग करते हुए 96 रन कूट डाले. पंत ने इस पारी के दौरान महज 96 गेंदों का सामना किया, जिसमें नौ चौके एवं तीन छक्के शामिल थे. पंत के इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल अपने नाम किया. Dil chhota na kar Rishi.. all our love to you! 🥰 You were magnificent. 🥳@RishabhPant17 pic.twitter.com/OtNcN1z3SX

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











