
Ind Vs Sa: Out या Not Out? कैच पर छिड़ी बहस, गावस्कर ने पूछा- वापस क्यों गए बल्लेबाज
AajTak
लंच से ठीक पहले शार्दुल ठाकुर ने Rassie van der Dussen का विकेट लिया. बॉल ने एज लिया और सीधे ऋषभ पंत के पास पहुंची. अंपायर ने इसे आउट करार दिया और Rassie van der Dussen वापस पवेलियन की ओर चल दिए.
Rassie van der Dussen Wicket, Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की है. टीम इंडिया 202 पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद दूसरे दिन साउथ अफ्रीका को बेहतर शुरुआत मिली. लेकिन लंच से पहले टीम इंडिया ने वापसी की और अफ्रीका को लगातार झटके दिए. इस बीच एक विवाद भी खड़ा हो गया, जो लंच से पहले गिरे आखिरी विकेट को लेकर रहा. Ball clearly bounced infront of the wicket keeper. pic.twitter.com/WQzfm8ipkx

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












