
IND vs SA, ODI Series: भारत के खिलाफ सीरीज जीती अफ्रीकी टीम को झटका, ICC ने लगाया जुर्माना
AajTak
साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे मुकाबले में सात विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था. जीत के जश्न में डूबी साउथ अफ्रीकी टीम के लिए एक बुरी खबर आई है.
IND vs SA, ODI Series: साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे मुकाबले में सात विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था. जीत के जश्न में डूबी साउथ अफ्रीकी टीम के लिए एक बुरी खबर आई है. साउथ अफ्रीकी टीम पर शुक्रवार को पार्ल में दूसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. South Africa fined for slow over-rate in second ODI against India https://t.co/sfcBh5MN4t via @ICC

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












