
Ind Vs Sa: AP Dhillon के गाने पर धवन-ईशान की एक्सरसाइज़, वायरल हुआ डांस का Video
AajTak
ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के जिम सेशन की फोटो और वीडियो पोस्ट की है. इसी में ईशान किशन और शिखर धवन दिलचस्प एक्सराइज़ कर रहे हैं और बैकग्राउंड में पंजाबी गाने चल रहे हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में पहला वनडे हारने के बाद टीम इंडिया की नज़र शुक्रवार को होने वाले मुकाबले पर है. टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन मस्ती का माहौल भी जारी है. पहले मैच में शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन और ईशान किशन एक्सरसाइज़ के दौरान मस्ती करते नज़र आए. ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के जिम सेशन की फोटो और वीडियो पोस्ट की है. इसी में ईशान किशन और शिखर धवन दिलचस्प एक्सराइज़ कर रहे हैं और बैकग्राउंड में पंजाबी गाने चल रहे हैं. पंजाबी सिंगर AP Dhillon का जो गाना (Excuses) इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है, वही यहां भी चलता सुनाई दे रहा है. Are you serious 😭😭😂😂@ishankishan51 @SDhawan25 #ShikharDhawan pic.twitter.com/UhV8G3thGX

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












