
IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया को आज डराएगा ये डेंजर गेंदबाज, केपटाउटन में मचा देता है खलबली... 4 दिग्गजों को छोड़गा पीछे
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज (3 जनवरी) से दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन में है. इस मैच में कई धाकड़ रिकॉर्ड बनेंगे, अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा केपटाउन में विकेट लेने के मामले में कैलिस, मॉर्कल और पोलाक को पीछे छोड़ सकते हैं.
India Vs South Africa Second Test 2024: साल 2024 का पहला टेस्ट खेलने के लिए टीम इंडिया आज (3 जनवरी) केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेलने उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक ही रिकॉर्ड सबसे टेंशन बढ़ाने वाला है, दरअसल, टीम इंडिया इस मैदान पर कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है. कुल खेले गए 6 में से 4 टेस्ट यहां टीम इंडिया हारी है, वहीं दो अन्य टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.
बहरहाल, इस टेस्ट मैच में अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा कई अफ्रीकी दिग्गजों को पछाड़कर आगे निकल सकते हैं. रबाडा के पास जैक कैलिस, मोर्ने मॉर्कल, शॉन पोलाक को पीछे छोड़ने का मौका है. दरअसल, केपटाउन के न्यूलैंड्स में सबसे ज्यादा विकेट डेल स्टेन के नाम हैं.
स्टेन ने यहां 15 टेस्ट मैचों में कुल 74 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद विकेट लेने के मामले में मखाया एनटिनी (53), वर्नोन फिलेंडर (53), शॉन पोलाक (51), मोर्ने मॉर्कल (44), जैक कैलिस (42) हैं. कगिसो ने यहां 7 टेस्ट मैचों में 20.95 के एवरेज से 42 विकेट लिए हैं.
वहीं खास बात यह भी है कि रबाडा के रहते हुए अफ्रीकी टीम यहां कभी भी नहीं हारी है. अब तक 7 टेस्ट मैचों में से 6 में उसे जीत मिली है, वहीं एक टेस्ट ड्रॉ रहा है.
यानी साफ है कि कगिसो रबाडा का जिस तरह का फॉर्म न्यूलैंड्स में रहा है, उससे वो कम से कम 4 दिग्गजों के विकेट लेने के कारनामे को पीछे छोड़ सकते हैं. रबाडा न्यूलैंड्स के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. वहीं रबाडा कैलिस के 291 टेस्ट विकेटों की संख्या को पार करने से पांच कदम दूर हैं. रबाडा अब तक 61 टेस्ट मैचों में 287 विकेट झटक चुके हैं.
वहीं भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जवागल श्रीनाथ रहे, उनके नाम 2 टेस्ट मैचों में 12 विकेट हैं. जसप्रीत बुमराह ने यहां 2 टेस्ट मैच खेले हैं, यहां उन्होंने 10 विकेट हासिल किए हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










