
Ind vs SA 1st ODI Score: केएल राहुल ने बनाया था खास प्लान... पर अर्शदीप-आवेश ने लगा दी अफ्रीका की लंका
AajTak
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह हराया है. इस सीरीज में कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल ने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को ढेर करने के लिए एक खास प्लान बनाया था, लेकिन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान अलग ही रंग में दिखे.
Ind vs SA 1st ODI Score: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (17 दिसंबर) को जोहानिसबर्ग में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज की है. इस तरह सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है.
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह हराया है. इस सीरीज में कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल ने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को ढेर करने के लिए एक खास प्लान बनाया था, लेकिन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान अलग ही रंग में दिखे.
'जो मैंने सोचा था यह बिल्कुल ही उल्टा रहा है'
अर्शदीप और आवेश ने राहुल के प्लान के खिलाफ जाकर पूरी बाजी ही पलट दी और साउथ अफ्रीका की लंका लगा दी. इस बात का खुलासा खुद कप्तान राहुल ने किया है. उन्होंने मैच के बाद बताया कि उन्होंने स्पिनर को जल्दी गेंदबाजी पर लगाने का प्लान बनाया था. मगर तेज गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मामला ही अलग कर दिया.
मैच जीतने के बाद केएल राहुल ने कहा, 'मैं खुश हूं. मैच को अंडर द बेल्ट जीतना अच्छी बात रही है. जो मैंने सोचा था यह बिल्कुल ही उल्टा रहा है. प्लान था कि स्पिनर को जल्दी गेंदबाजी कराएंगे. मगर लड़कों (तेज गेंदबाजों) ने शानदार प्रदर्शन किया. बॉल काफी घूम रही थी. खूब क्रिकेट खेला जा रहा है. एक फॉर्मेट को प्राथमिकता देने अच्छी बात है. फिलहाल यह टेस्ट और टी20. हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.'
इस तरह अर्शदीप-आवेश ने अफ्रीका को हराया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









