
Ind vs SA 1st ODI Records: साउथ अफ्रीका की शर्मनाक हार... भारतीय टीम ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी... छा गए ये 2 स्टार प्लेयर
AajTak
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को जोहानिसबर्ग में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज की है. इस तरह सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है...
Ind vs SA 1st ODI Records: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुरी तरह हराया है. यह मुकाबला रविवार (17 दिसंबर) को जोहानिसबर्ग में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज की है.
मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. मगर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अफ्रीकी टीम का यह फैसला गलत साबित कर दिया. अर्शदीप ने 10 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट झटके. उन्होंने रीजा, जॉर्जी, डुसेन, क्लासेन और फेहलुकवायो को आउट किया.
अर्शदीप ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इसके साथ ही अर्शदीप ने इतिहास भी रच दिया है. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. यानी की ये उपलब्धि लीजेंड कपिल देव, जहीर खान और जवगल श्रीनाथ समेत कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज हासिल नहीं कर सका था.
वैसे अफ्रीका के खिलाफ वनडे में बेस्ट प्रदर्शन स्पिन ऑलराउंडर सुनील जोशी का रहा है, जिन्होंने 1999 में 6 रन देकर 5 विकेट झटके थे. मैच में आवेश ने 4 विकेट लिए. उन्होंने एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डेर और केशव महाराज को अपना शिकार बनाते हुए मिडिल ऑर्डर ढहाया.
यह साउथ अफ्रीका की वनडे इतिहास में शर्मनाक हार ही कह सकते हैं, क्योंकि यह उसका अपने घर में सबसे कम स्कोर है, जिस पर वो ऑलआउट हुई है. इससे पहले अफ्रीकी टीम अपने घर में 118 रनों पर सिमटी थी. यह मैच भी भारत के खिलाफ 2018 में सेंचुरियन में खेला गया था. सीरीज के इस पहले वनडे में भारत की जीत के साथ ही ऐसे कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. आइए जानते हैं इनके बारे में....

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









