
Ind Vs SA: भारत महिला वर्ल्डकप से बाहर, नो-बॉल ने बिगाड़ा गेम, मिताली-झूलन का टूट गया सपना
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई है और इसी के साथ महिला वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया है. आखिरी गेंद तक गए इस मुकाबले ने हर क्रिकेट फैन की धड़कन को बढ़ा दिया था.
महिला वर्ल्डकप (Women World Cup) में भारत का सपना फिर टूट गया है. रविवार को साउथ अफ्रीका (SA) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत (Team India) की हार हुई है और इसी के साथ इस वर्ल्डकप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है. साउथ अफ्रीका ने इस मैच को जीता, ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई और वेस्टइंडीज़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रनों का स्कोर बनाया था, जवाब में साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में जाकर जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका ने आखिरी बॉल पर जीत हासिल करते हुए 7 विकेट खोकर 275 रन बनाए.
इन टीमों के बीच में होगा सेमीफाइनल
भारत के बाहर होने के साथ ही तय हो गया है कि महिला वर्ल्डकप के सेमीफाइनल किन टीमों के बीच खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज़ से होनी है, जबकि साउथ अफ्रीका की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होनी है.
टीम इंडिया की सीनियर खिलाड़ी और कप्तान मिताली राज, झूलन गोस्वामी के लिए यह एक सपना टूटने जैसा है. दोनों का यह आखिरी वर्ल्डकप था, ऐसे में हर किसी की कोशिश थी कि झूलन-मिताली को जीत के साथ विदाई दी जाए. लेकिन भारत सेमीफाइनल में जाने से चूक गया और इसी के साथ भारत का भी सपना टूटा है.
आखिरी ओवर में भारी पड़ गई नो-बॉल साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में सात रनों की जरूरत थी. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने आखिरी ओवर डाला, उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की लेकिन एक चूक भारी पड़ गई. आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर टीम इंडिया को विकेट मिला था, ऐसे में जीत की उम्मीद जाग गई थी. लेकिन दीप्ति शर्मा की वो बॉल नो-बॉल निकली, ऐसे में ना ही विकेट मिला, एक रन एक्स्ट्रा भी गया और फ्री-हिट भी मिली.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










