
IND Vs PAK T20 World Cup 2024: जहां होना है भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच, वो 3 महीने में होगा तैयार, 2000 KM दूर बन रही पिच
AajTak
India Vs Pakistan ICC T20 World Cup Venue, New York: भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मुकाबला न्यूयॉर्क में होना है. यह स्टेडियम 3 महीने में तैयार हो जाएगा. हाल में भारत पाकिस्तान मैच की वेन्यू को लेकर कई वीडियो वायरल हुए थे. भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में मुकाबला 9 जून को होना है. इसकी पिच भी फ्लोरिडा में तैयार हो रही है.
IND Vs PAK, ICC World Cup 2024 Venue Update: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों का आयोजन इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में हो रहा है. इनमें से कुछ मैचों की मेजबानी न्यूयॉर्क में भी होनी है. इस स्टेडियम में आठ टी20 वर्ल्ड कप मैचों का आयोजन होना है. जिसमें भारत-पाकिस्तान का थ्रिलर मुकाबला होना है.
मुकाबले की मेजबानी करने के लिए 34,000 सीटों वाला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ( Nassau County International Cricket Stadium ) की घोषणा की गई है, जो आइजनहावर पार्क (Eisenhower Park) में है. वहीं यहां की लिए पिच (ड्रॉप इन पिच) करीब 2000 किलोमीटर दूर फ्लोरिडा में तैयार हो रही है.
ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने इस स्टेडियम में चल रहीं तैयारियों को लेकर पर्दा उठा दिया है. ICC ने कहा न्यूयॉर्क में बन रहे इस नए मॉड्यूलर स्टेडियम 'नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' का निर्माण कार्य चल रहा है.
जो क्रिकेट के लिए अपनी तरह का पहला स्टेडियम है, इसके तीन महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि ICC ने इससे पहले यह भी पुष्टि की थी कि न्यूयॉर्क का आइजनहावर पार्क T20 WC से पहले किसी भी इंटरनेशनल स्टेडियम की मेजबानी करेगा.
इस स्टेडियम में प्रीमियम, वीआईपी, सुइट्स, यूनिक पार्टी डेक और कैबाना (एक तरह की झोपड़ी) जैसी जगहों पर बैठने की व्यवस्था होगी. वहीं पहले फॉर्मूला 1 लास वेगास ग्रांड प्रिक्स के लिए उपयोग किए जाने वाले ग्रैंडस्टैंड (दर्शकों के लिए बैठने की जगह) को टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोबारा तैयार किया जा रहा है.
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 की स्पेशल कवरेज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









