
IND vs PAK Match Tickets: भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की बिक्री शुरू... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ऐसे करें बुकिंग
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी. पाकिस्तान में होने वाले सभी मैचों के टिकट की बिक्री इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले ही शुरू कर दी थी. अब भारतीय टीम के मैचों के टिकटों की बिक्री भी आज से शुरू हो गई है. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी.
IND vs PAK Match Tickets for Champions Trophy 2025: अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होने वाली है. क्रिकेट फैन्स को टूर्नामेंट में जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वो है भारत-पाकिस्तान मुकाबला. मगर इन सबसे पहले फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अब सभी मुकाबलों के टिकटों की कीमतें जारी कर दी हैं. बता दें कि पाकिस्तान में होने वाले सभी मैचों के टिकट्स की ऑनलाइन बिक्री 28 जनवरी से शुरू हो गई थी. अब भारतीय टीम के मैचों के टिकटों की बिक्री भी आज (3 फरवरी) से शुरू हो गई है.
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. भारतीय टीम के मैचों के टिकट्स के लिए विंडो आज शाम 5.30 बजे खुल जाएगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैम्पियंस ट्रॉफी के तहत होने वाले भारतीय टीम के मैचों के टिकटों की कीमत 125 दिरहम (करीब 3 हजार रुपये) रखी गई है.
इस तरह बुक करें भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट
- बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें- https://www.iccchampionstrophy.com/tickets - सेलेक्ट 'Dubai Hosted Matches' सेक्शन. - वह मैच चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं. यदि आप विदेशी यात्री हैं तो अपना पासपोर्ट नंबर और जितने टिकट आप खरीदना चाहते हैं, उन्हें दर्ज करें. एक व्यक्ति एक मैच के लिए 4 टिकट से ज्यादा नहीं खरीद सकता. - अपनी पसंदीदा सीट सेलेक्ट करें और अपनी जानकारियों को दर्ज करें. - दिए गए विकल्पों के हिसाब से भुगतान करें. आपके द्वारा दर्ज की गई ई-मेल आईडी पर ही आपको बुकिंग की सारी जानकारी भी मिलेगी.
पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच का टिकट 620 रुपये में

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










