
IND vs PAK Asia Cup 2022: प्रियंका गांधी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत को दी शुभकामनाएं, सुनाया दिलचस्प किस्सा
AajTak
भारतीय और पाकिस्तान के बीच दुबई में रविवार को महामुकाबला होने जा रहा है. इस मुकाबले के लिए कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं. प्रियंका ने इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच कराची में हुए मैच का दिलचस्प वाकया भी साझा किया, जब मैच में भारत की जीत के बाद नेतागण झूम उठे थे.
भारतीय टीम एशिया कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. इस मुकाबले का देश के करोड़ो फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं. प्रियंका ने इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच कराची में हुए मैच का दिलचस्प वाकया भी साझा किया.
प्रियंका गांधी ने यूट्यूब पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ''मेरे पास भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी विशेष यादे हैं. कई साल पहले मैं भारत-पाकिस्तान का मैच देखने कराची गई थी. मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकती जब भारत ने वह मैच जीता था. सभी नेता चाहे वह भाजपा या कांग्रेस के हो, इतने खुश थे कि वे खुशी से झूम उठे.
प्रियंका ने आगे कहा, '28 अगस्त को एशिया कप भारत-पाकिस्तान का मैच है. पूरे देश, मेरे और मेरे परिवार की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं. अपने दिलोदिमाग और पैशन के साथ खेलें और जीत हासिल करें.'
पाकिस्तान से बदला लेना चाहेगा भारत
लगभग दस महीने बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हो रही हैं. इससे पहले दोनों टीम ने दुबई के मैदान पर टी20 विश्वकप में टकराई थीं, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी. यानी कि टीम इंडिया को पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम के पास बदला चुकता करने का बेहतरीन चांस है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











