
IND vs PAK Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए हरभजन सिंह ने चुनी प्लेइंग-11, इस प्लेयर को कर दिया बाहर
AajTak
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. इस मुकाबले को लेकर भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स हरभजन सिंह, मदन लाल और सुनील गावस्कर ने अपने विचार साझा किए. हरभजन और मदन लाल का मानना था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए.
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला होना है. इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं बाबर आजम पाकिस्तानी टीम की बागडोर संभालेंगे.
मुकाबले से पहले आजतक पर एक खास कार्यक्रम सुपरहिट मुकाबला पेश किया गया. इसमे ंहरभन सिंह, मदन लाल और सुनील गावस्कर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अपने विचार साझा किए. हरभजन सिंह और मदनलाल का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दो स्पिनर्स के साथ जाना चाहिए.
हरभजन सिंह ने कहा, 'रविचंद्रन अश्विन का खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि ऑप्शनल प्रैक्टिस वही लोग बैटिंग करते हैं जिन्हें अगले दिन प्लेइंग-11 में चांस नहीं मिलता है. ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग करने की पूरी उम्मीद है और उनका फॉर्म भी शानदार रहा है. दिनेश कार्तिक का खेलने पर आपको हार्दिक पंड्या से चार ओवर डलवाने होंगे.
भज्जी की प्लेइंग-11 में ये प्लेयर्स
हरभजन सिंह ने कहा कि केएल राहुल और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए. वहीं विराट तीसरे और सूर्या चौथे नंबर पर उतर सकते हैं. भज्जी ने अपनी प्लेइंग-11 में पंत, हार्दिक, चहल और जडेजा को भी जगह दी है. साथ ही हरभजन का मानना कि तीनों तेज गेंदबाजों आवेश खान, भुवी और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में होना चाहिए. हरभजन तीन स्पिनर्स को खिलाने के पक्ष में नहीं दिखाई दिए और उन्होंने अश्विन को प्लेइंग-11 में नहीं रखा.
मदन लाल ने कही ये बात

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











