
IND vs PAK Asia Cup: पाकिस्तान के इन पांच प्लेयर्स से रहना होगा सावधान, बढ़ा सकते हैं टीम इंडिया की टेंशन!
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई के मैदान पर हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. ग्रुप-मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था जिसके चलते उसके हौसले बुलंद हैं. भारत की तरह पाकिस्तान टीम में भी मैच विनर्स खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के मुकाबलों का दौर जारी है. इसी कड़ी में भारत और पाकिस्तान के बीच आज (4 सितंबर) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है. मुकाबले में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं बाबर आजम के कंधों पर पाकिस्तान टीम की बागडोर होगी.
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पिछल रविवार को ग्रुप-मैच में पांच विकेट से मात दे दी थी. इसके चलते उसके हौसले बुलंद हैं. हालांकि पाकिस्तान टीम भी पलटवार करने में माहिर मानी जाती है. बाबर आजम की टीम में मैच विनर्स खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.
क्लिक करें- पहली हार से पाकिस्तानी टीम में बेचैनी, इन दो भारतीय प्लेयर्स को टारगेट करने का प्लान
1. मोहम्मद रिजवान: विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान शानदार टच में दिखे हैं. भारत के खिलाफ पिछले मैच में रिजवान ने 43 रनों की पारी खेली थी. वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ इस खिलाड़ी के बल्ले से नाबाद 78 रन निकले थे. भारतीय गेंदबाजों को आज के मुकाबले में रिजवान को जल्द आउट करना होगा ताकि प्रेशर बनाया जा सके.
2. मोहम्मद नवाज: स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज अबतक मौजूदा टूर्नामेंट में छह विकेट चटकाए थे. भारत के खिलाफ मुकाबले में नवाज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट कर भारतीय डगआउट में चिंता की लकीरें पैदा कर दी थीं. फिर आखिरी ओवर में नवाज ने रवींद्र जडेजा को भी चलता किया था.
क्लिक करें- भारत-पाकिस्तान दोनों टीम पर चोट की मार, जानिए क्या होगी प्लेइंग-11

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












