
IND vs NZ ODI Series: टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड को भी लगा झटका, ये प्लेयर हुआ पहले वनडेे बाहर
AajTak
भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले और न्यूजीलैंड को भी बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. टीम के कप्तान टॉम लैथम ने इस बात की जानकारी दी है. पहला वनडेे मुकाबला 18 जनवरी (बुधवार) को हैदराबाद में खेला जाना है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाना है. सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को झटका लगा था जब श्रेयस अय्यर तीनों मुकाबले से बाहर हो गए थे. भारत के बाद अब न्यूजीलैंड टीम को भी झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. टीम के कप्तान टॉम लैथम ने इस बात की जानकारी दी है.
टॉम लैथम ने कहा, 'दुर्भाग्य से ईश सोढ़ी को हल्की चोट लगी है, वह कल उपलब्ध नहीं होंगे. लेकिन उम्मीद है कि वह अगले कुछ मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.' सोढ़ी ने मंगलवार को नेट पर अभ्यास किया था लेकिन चोट के चलते उन्होंने गेंदबाजी में उतना जोर नहीं लगाया जितना आम तौर पर लगाते हैं. स्पिन के अच्छे खिलाड़ी माने जाने वाले लैथम ने नेट पर अधिकतम समय बिताया.
क्लिक करें- भारतीय टीम को बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड की टीम उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं दिखाई दे रही है. टिम साउदी पाकिस्तान के सफल दौरे के बाद स्वदेश लौट गए हैं जबकि बोल्ट न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने का फैसला करने के बाद यूएई में आईएलटी20 में खेल रहे हैं. बल्लेबाजी विभाग में टीम को नियमित कप्तान केन विलियमसन की कमी खलेगी.
लॉकी फर्ग्सून से कीवी टीम को काफी उम्मीदें
टॉम लैथम ने कहा, 'वे (बोल्ट, साउथी, विलियमसन) टीम में नहीं है और हमें उनकी कमी खलेगी. दूसरी ओर यह टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों के लिए मौका है. टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है जो एक बोनस है. अब जिम्मेदारी लेने की उनकी बारी है. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास लॉकी फर्ग्युसन हैं जिन्होंने भारत में काफी क्रिकेट खेला है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









