
IND vs NZ ODI Series: टीम इंडिया का अपने घर में धांसू रिकॉर्ड, 34 सालों से सीरीज जीत को तरस रही न्यूजीलैंड
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 18 जनवरी से शुरु हो रही है. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर वनडे मुकाबलों में काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है. न्यूजीलैंड की टीम अबतक भारत के खिलाफ उसके घर पर छह वनडे सीरीज खेल चुकी है और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा.
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज पर टिक गई हैं. पहले दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होना है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है.
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर वनडे मुकाबलों में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. अभी भारतीय टीम जिस तरह की फॉर्म में है उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है रोहित ब्रिगेड न्यूजीलैंड पर भारी पड़ेगी. वैसे न्यूजीलैंड की टीम भी फॉर्म में है और उसने चंद दिनों पहले ही पाकिस्तान को उसके घर में वनडे सीरीज में 2-1 से पराजित किया था.
क्लिक करें- कोहली की सफलता के पीछे इन तीन लोगों का हाथ, बोले- चेहरे और नाम याद रखना
पहली बार दिसंबर 1988 में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ उसकी धरती पर वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था. दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने उस सीरीज के चारों मैच में जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 1995 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 3-2 से जीत लिया. चार साल बाद 1999 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भी भारत ने 3-2 के अंतर से कीवियों को मात दी.
34 साल से कायम है भारत का दबदबा
इसके बाद न्यूजीलैंड ने काफी लंबे समय के बाद साल 2010 में वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया. पांच मैचों की उस सीरीज में गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का सपड़ा साफ कर दिया. फिर साल 2016 में एमएस धोनी और 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भी भारत ने अपने घर पर न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में पराजित किया. यानी कि अबतक भारत ने अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ छह वनडे सीरीज खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली. यानी कि 34 साल बीत गए हैं लेकिन न्यूजीलैंड अबतक भारत में वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









