
IND vs NZ Match Highlights: भारतीय टीम की अग्निपरीक्षा... आज हुए फ्लॉप तो न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाने का डर
AajTak
IND vs NZ Match Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पुणे में आज दूसरा दिन है. पहले दिन न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 259 रनों पर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम पहली पारी में बैटिंग करने आई. उसने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवाकर 16 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल 6 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरे दिन यही दोनों खेल शुरू करेंगे.
IND vs NZ Match Highlights: भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है. मैच में आज (25 अक्टूबर) दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होने वाली है. यदि आज भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप हुई तो यह दूसरा टेस्ट मैच और सीरीज दोनों गंवा सकते हैं.
दरअसल, पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 259 रनों पर सिमट गई. पहले दिन भारतीय गेंदबाजों में स्पिनर्स का ही बोलबाला रहा. सभी 10 विकेट स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन ने झटके. ऑफ स्पिनर सुंदर ने 59 रन देकर सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए. जबकि अश्विन ने 64 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
भारतीय टीम को बनानी होगी मजबूत बढ़त
इसके बाद भारतीय टीम पहली पारी में बैटिंग करने आई. उसने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवाकर 16 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. जबकि यशस्वी जायसवाल 6 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरे दिन यही दोनों खेल शुरू करेंगे.
भारतीय टीम पहली पारी में अब भी 243 रन पीछे है. यदि इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत बनानी है, तो भारतीय टीम का ना सिर्फ न्यूजीलैंड टीम की यह लीड उतारनी होगी. बल्कि एक मजबूत बढ़त भी बनानी होगी. पुणे की यह पिच स्पिनर्स की मददगार है.
साथ ही भारतीय टीम को ही चौथी पारी में बल्लेबाजी भी करनी होगी. ऐसे में रोहित ब्रिगेड को कम से कम 150 रनों की बढ़त बनानी ही होगी. इसका सारा दारोमदार विराट कोहली, शुभमन गिल, सरफराज खान, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा पर रहेगा. यदि भारतीय टीम 259 के स्कोर से कम पर सिमटती है, तो न्यूजीलैंड के पास मैच और सीरीज जीतने का मौका रहेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









